Showing posts with label मेरी वीडियो लाइब्रेरी. Show all posts
Showing posts with label मेरी वीडियो लाइब्रेरी. Show all posts

Saturday, April 9, 2016

दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर मेरे द्वारा किये गये कुछ कार्यक्रम।

दूरदर्शन मध्यप्रदेश (DD MP) के लिये कुछ सजीव और रिकॉर्डेड कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हुआ है जिनमें से कुछ लिंक आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

1- भोपाल गैस काण्ड की इकतीसवीं बरसी पर लाइव चर्चा।

2- बसंत पंचमी के अवसर पर लाइव चर्चा।


3- मध्यप्रदेश में हुए किसान महासम्मेलन पर लाइव चर्चा।


4- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलासशक्तिकरण पर चर्चा।


5- शिक्षा के व्यवसायीकरण को लेकर सजीव चर्चा।


6- होली और सामाजिक सरोकार विषय पर सजीव चर्चा।


7- विश्व सूफी सम्मेलन के वैश्विक मायनों पर सजीव चर्चा।


------------------------------







Tuesday, January 26, 2016

एक झलक जेल की.....

जेलों को लेकर लोगों की अक्सर नकारात्मक धारणा होती है..आईये हम आपको दिखाते हैं जेल की एक दूसरी तस्वीर जो आपको जेल के देखने के नजरिये में निश्चित ही बदलाव लायेगी। डीडी न्यूज में प्रसारित मेरी इस रिपोर्ट को आपसे साझा कर रहा हूं..देखिय एक झलक।



Wednesday, January 13, 2016

यादें-2015

वर्ष 2015 के मध्यप्रदेश के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर दूरदर्शन के खास कार्यक्रम में चर्चा.....


Wednesday, November 25, 2015

ये हौसला कैसे झुके!!!


ज़िंदगी के अहसासों को डायरी में समेटना कईयों का शौक होता है और हममें से कई लोग अपने रोजमर्रा की घटनाओं, अनुभवों, खुशी और ग़म के पल को अल्फाजों में पिरो कुछ-कुछ राहत महसूस करते हैं। कागज़ों पे अहसासों को उकेरना भी किसी से बातें करने के समान ही होता है। लेकिन जब आपके कुछ अहसास ऐसे भी हों जिनकी अभिव्यक्ति दूसरोें की हौसला अफजाई में मदद कर सकें तो उन्हें सार्वजनिक करना एक उत्तम विचार ही कहा जायेगा।

जिंदगी के एक ऐसे ही कड़वे अनुभवों से दो-चार होने के बाद जब मैंनें उन्हें सिर्फ स्वांत-सुखाय और स्वप्रेरणार्थ डायरी में लिखा तो ये नहीं पता था कि ये पुस्तक की शक्ल लेगा। लेकिन जब ये विचार साकार हुआ और इसे लोगों ने सराहा तो मनोबल में अतीव ऊर्जा का संचार हुआ। मेरे अनुभवों की डायरी, जो लिखी तो किसी खास घटनाक्रम को लेकर है लेकिन इसका उद्देश्य संकुचित न हो अति विस्तृत है। इस डायरी को पुस्तक का रूप दिया है पंजाब के रिगी पब्लिकेशन ने और जुलाई में प्रकाशित होने के बाद से अब तक एक हजार से ज्यादा इसकी प्रतियां बिकना...अंतस में अतीव प्रसन्नता का संचार करने वाली खबर है।


सृजन, भले सराहना से पैदा न होता हो लेकिन प्रेरित जरूर होता है। अच्छा लगता है जब साहित्य के समंदर में हमारे सृजन के लघुतम प्रयासों के भी कुछ बिन्दु बिखरें और उन्हें लोग सराहें। 

फेसबुक पेज लाइक करने के लिये निम्न लिंक पर क्लिक करें-

 YE HAUSLA KAISE JHUKE

साथ ही निम्न लिंक्स पे क्लिक कर आप भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं-


Available at Paytm: http://bit.ly/214IaeP

Available at Rigi: http://bit.ly/1MzBxve
Available at Amazon: http://amzn.to/1MvB9gn
Available at Ebay: http://bit.ly/1KClxW5


पुस्तक पर आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।